नयी दिल्ली , जुलाई 14 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा प्रभारी एवं सांसद डॉ सतीश पूनियां ने मंगलवार को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ पूनियां ने श्री शाह से नयी दिल्ली में यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक मार्गदर्शन लिया।

डॉ पूनियां ने श्री शाह का बाड़मेर-जैसलमेर की प्रसिद्ध हथकरघा बुनाई से निर्मित 'पट्टू' ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया और 'अग्निपथ नहीं जनपथ' पुस्तक भेंट की। इस मौके डॉ पूनियां कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के गृहमंत्री अमित शाह का स्नेह एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन सदैव नयी ऊर्जा प्रदान करता है। भारतीय राजनीति के कुशल चाणक्य श्री शाह का राष्ट्रहित, संगठन सुदृढ़ीकरण और जनसेवा के प्रति उनका भाव एवं दूरदर्शी नेतृत्व सदैव हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित