, Sept. 13 -- महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के मीडिया अध्ययन विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार भगत ने कहा कि पुस्तक में 36 आलेख हैं, जिन्हें समकालीन मुद्दों, वैचारिक विषयों और विमर्श आधारित आलेखों के तीन प्रमुख हिस्सों में बांटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी आलेखों का मूल तत्त्व राष्ट्रीय चेतना है। राष्ट्रहित के प्रति बोध, राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और राष्ट्र जागरण पुस्तक की मूल आत्मा है।
वरिष्ठ लेखक राकेश प्रवीर ने कहा कि पुस्तक में तर्क, विश्लेषण तथा देश और जनता के प्रति चिंता स्पष्ट दिखाई देती है। इसके आलेख पाठकों में जिज्ञासा पैदा करने के साथ कई बार समाज को झकझोरने का भी काम करते हैं।
पुस्तक के लेखक प्रो. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पुस्तक में समकालीन राष्ट्रीय एवं सामाजिक विषयों को तथ्य और तर्क के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित