देहरादून , सितम्बर 20 -- उत्तराखंड के देहरादून जनपद अन्तर्गत थाना रायपुर क्षेत्र में एक पुराने पुल से गले में फंदा बांधकर एक युवक ने रविवार को आत्महत्या कर ली।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज थाना रायपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि मालदेवता से आगे लोहे के पुल पर एक व्यक्ति द्वारा लटक कर आत्महत्या कर ली गई है।
सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी मालदेवता मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे, जहां लोहे के पुल पर एक व्यक्ति रस्सी से पुल से लटका हुआ मिला। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को आवश्यक कार्यवाही के लिए बुलाया गया। मौक़े पर एक स्कूटी भी खडी थी।
जानकारी करने पर पता चला कि स्कूटी मृतक के रिश्तेदार की है। मृतक की पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी पुत्र कपूरचंद निवासी घमंडपुर रानी पोखरी देहरादून हाल पता वेदवानी विहार बालावाला थाना रायपुर के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के या संघर्ष के कोई निशान नहीं थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित