शिवहर , अक्टूबर 21 -- ुलिस स्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला पुलिस की ओर से कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस, वीरता, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेंद्र सिंह ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का बलिदान पूरे पुलिस परिवार के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वही कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके त्याग, धैर्य और योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
एसपी श्री सिंह ने कहा कि शहीदों के परिवारों का सम्मान करना पूरे पुलिस परिवार का दायित्व है। पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खड़ा है।उन्होंने पुलिसकर्मियों से शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ जनसेवा करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित