अलवर , मई 03 -- राजस्थान में अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में दो साइबर अपराधियों को पकड़ने गईं पुलिस को देखकर अपराधी मंदिर की छत से कूद कर घायल हो गए।

थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने रविवार को बताया कि पुलिस दल टहला क्षेत्र में बीघोता गांव में साईबर अपराधियों को पकड़ने गए थे। तभी पुलिस को देखकर वांछित आरोपी जाहुल मेव मंदिर की छत से कूद गया जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। उसी दौरान हरिसिंह मीना भी पुलिस को देखकर भागा और गिरने से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि दोनों को घायल अवस्था मे राजगढ़ चिकित्सालय लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अलवर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित