प्रयागराज , फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 28 जनवरी को हुए पुलिस इनकाउंटर में घायल बदमाश पप्पू सोनकर की इलाज के दौरान एस आर एन अस्पताल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 28 जनवरी को यमुनानगर जोन में पुलिस ने लूट के मामले दो अभियुक्तों से मुठभेड़ हुई थी।
पुलिस ने पप्पू सोनकर और रजनीश सोनकर को गिरफ्तार किया था। एसओजी यमुनानगर जोन व थाना करछना की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया था,दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी से लूट की दो घटनाओं का खुलासा भी हुआ था, अभियुक्तों के कब्जे से लूट के सफेद धातु के आभूषण, घटना में प्रयुक्त 2 बाइक, 1 अवैध देशी तमंचा व कारतूस और 1 देशी पिस्टल मय मैग्जीन .32 बोर व कारतूस बरामद किया गया था।
करछना क्षेत्र के मझुआ नहर के पास चन्दन सोनी को बाइक से गिराकर सोने-चांदी के बैग लूट लिया गया था। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा चन्दन सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में करछना थाना पर मुकदमा संख्या 411/2025 धारा 109/309(6) बीएनएस दर्ज है। दूसरी घटना ग्राम तेवरिया की पुलिया पर महिला कविता विश्वकर्मा की स्कूटी, चांदी और नगदी लूट ले जाने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 0018/2026 धारा 309(4) बीएनएस की घटनाओं का खुलासा हुआ था। अभियुक्त पप्पू सोनकर पुत्र सहनलाल निवासी सोहबतिया बाग थाना जॉर्ज टाउन मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था,अरविन्द सोनकर पुत्र स्व0 अजय कुमार सोनकर निवासी सोहबतिया बाग थाना जॉर्ज टाउन को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था,करछना पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस द्वारा हर्रई और बेन्दो बॉर्डर पर पुलिया के पास चेकिंग की जा रही थी,उसी समय दो बाइक बड़ी तेजी से आती हुई दिखायी दी, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित