भोपाल , अगस्त 03 -- मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में अगस्त माह के प्रथम कार्य दिवस सोमवार को राष्ट्रगान 'जन गण मन' और राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव, विशेष पुलिस महानिदेशक रवि कुमार गुप्ता सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित