बारां , मई 30 -- राजस्थान में बारां में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) अंता की ओर से संचालित बालिका सशक्तीकरण अभियान (जीईएम)- 2026 के तहत आयोजित विशेष संवाद एवं प्रेरणा सत्र में कोटा और बारां के पुलिस अधीक्षकों ने बालिकाओं से आत्मीय संवाद करके उन्हें शिक्षा, सुरक्षा, आत्मविश्वास और करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में एनटीपीसी अंता के परियोजना प्रमुख ने दोनों अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बालिका सशक्तीकरण अभियान बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास निर्माण और नेतृत्व क्षमता के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संवाद के दौरान दोनों अधिकारियों ने बालिकाओं से खुलकर चर्चा की और कहा कि 'पुलिस बच्चों की दोस्त है। उन्होंने बालिकाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, असुरक्षा या आपात स्थिति में बिना किसी संकोच के पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। अधिकारियों ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की जानकारी देते हुए इनके महत्व से भी अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित