सहारनपुर , जुलाई 19 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20.86 ग्राम स्मैक बरामद की है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनों जनपदों में ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीक्षित के कुशल नेतृत्व में थाना बेहट पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर विकास पुत्र प्रेमचन्द निवासी माता वाला मोहल्ला कस्बा व थाना रादौर जनपद यमुनानगर हरियाणा को गांगरो नहर के पुल से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 20.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेहट पर मु0अ0सं0 296/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित