अलवर , अगस्त 02 -- राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले की हरसौरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए एक बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने रविवार को बताया कि हरसौरा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित विशेष दल ने लगातार तकनीकी विश्लेषण, मुखबिरों और विभिन्न स्तरों पर तलाश अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप 36 घंटे के भीतर बालक को सकुशल खोज लिया गया।
उन्होंने बताया कि बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस सफल कार्रवाई से परिवार में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित