शिवपुरी , अप्रैल 17 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसूली उर्फ सौरव यादव (25) के रूप में की गई है। उसे सूचना के आधार पर मुंगावली तिराहे स्थित यात्री प्रतीक्षालय से पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 17.50 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसे वह बेचने के लिए ले जा रहा था। बरामद स्मैक का बाजार मूल्य करीब 3 लाख 70 हजार रुपये बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित