भरतपुर , अप्रैल 22 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना के कोतवाली थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते फंदे से लटकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने जा रही एक विवाहिता को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करके बचा लिया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एक वृद्ध महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहू ने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली है और वह कोई अनहोनी कर सकती है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस का एक दल बिना समय गंवाए मौके पर पहुँचा और सूझबूझ से दरवाजा खुलवाकर फंदा तैयार करके लटकने की ओर अग्रसर 25 वर्षीय महिला को सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस की इस मानवीय पहल से महिला का जीवन बचाकर परिवार को बड़े संकट से बचा लिया। सात वर्ष पहले शादी के बंधन में बंधे इस दंपती को थाने लाकर बातचीत भी की गई ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित