भरतपुर , मार्च 25 -- राजस्थान में धौलपुर में ट्रैफिक पुलिस ने एक अभियान के तहत बुलेट मोटरसाइकिलों से जप्त किये गये मॉडिफाइड साइलेंसरों को बुधवार को गुलाब बाग चौराहे पर रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसरों से अत्यधिक तेज आवाज निकलती है, जिससे आम जनता को परेशानी होती है और ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। यह मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का भी स्पष्ट उल्लंघन है।
उन्होंने कहा कि स्पष्ट किया कि इस तरह का अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन सवारों से आग्रह किया कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित