भरतपुर , अक्टूबर 19 -- राजस्थान में धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब पांच हजार लीटर हथकड शराब बनाने में प्रयुक्त वॉश एवं 12 भट्टियों को तहस-नहस कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि थानाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में आदर्श नगर गांव में यह कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित