मुरैना , सितंबर 21 -- मध्यप्रदेश की मुरैना कोतवाली पुलिस ने नैनागढ़ रोड स्थित सौंदर्य मेकअप स्टूडियो से हुई लाखों की चौरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को राजस्थान में धौलपुर के मनियां से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के जेवर ओर नगदी सहित कुल 10 लाख का मसरूका बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने सोमवार को बताया कि मुरैना कोतवाली पुलिस को विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने आरोपियों पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस टीम ने घटनास्थल ओर आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का पता लगाया।
उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राजस्थान में धोलपुर के मनियां के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने पिपरपुर में दविश देकर दो शातिर चोरों वीडियो उर्फ अरमान ओर नसों उर्फ नसरुद्दीन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि फरियादी राहुल गुप्ता निवासी नैनागढ़ रोड स्थित (काली माता मंदिर के पास ) अपनी पत्नी ओर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाने पोरसा गए हुए थे और 29 अगस्त को जब घर लौटे तो घर ओर अलमारी के ताले टूटे मिले ओर सीने के जेवर व नगदी गायब था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित