भरतपुर , सितम्बर 30 -- राजस्थान में डीग पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक विशेष अभियान चलाकर करीब दो करोड़ रुपये की कीमत के 426 गुमशुदा मोबाइल बरामद करके बुधवार को उनके वास्तविक धारकों के सुपुर्द किया।
पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि अभियान के तहत डीग के सायबर प्रकोष्ठ द्वारा भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई करते हुये विभिन्न कम्पनियों के इन गुमशुदा ऐन्ड्रॉइड मोबाइल फोनों को विभिन्न स्थानों से बरामद किया था।
लंबे समय बाद गुमशुदा मोबाइल मिलने पर उनके वास्तविक मालिकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित