भीलवाड़ा , अप्रैल 01 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी खनन के दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रेलर को ज़ब्त किया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि यह कार्रवाई दोवनी और सिंहपुरा सरहद स्थित बनास नदी क्षेत्र में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस दल ने इन ठिकानों पर दबिश दी, जहाँ नदी पेटे से अवैध रूप से बजरी का खनन करके परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से एक ट्रेलर और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों जब्त कर ली।
अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सभी वाहनों को ज़ब्त करके संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित