भरतपुर, 17 (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के गढीबाजना थाना क्षेत्र के वंध बरैठा खेरी घटिया के कच्चे रास्ते पर पुलिस दल पर गोली चलाने वाले तीन बदमाशों में से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो बदमाश मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए जिनकी पहचान कर ली गई है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया पुलिस पार्टी पर रविवार को जानलेवा फायर करने के मामले में गिरफ्तार बदमाश राजकुमार उर्फ भूरासिंह गुर्जर (22) से एक अवैध कट्टा 315 बोर, चार कारतूस एवं एक खाली खोखा बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि मौके से फरार बदमाशों की पहचान मोनू गुर्जर औ रम्पा के रूप में की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित