भरतपुर , नवम्बर 08 -- राजस्थान के करौली में रविवार को दीपावली पर कई लोगों की खुशियां उस समय दो गुना हो गईं, जब कोतवाली थाने में पुलिस ने उनके गुमशुदा मोबाइल फोन उनके सुपर्द कर दिये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोबाइल डेटा के आधार पर तलाशे गए 32 लोगों के गुमशुदा फोन की कीमत आठ लाख रुपए है। थानाधिकारी विनोद सांवरिया के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कांस्टेबल हेमवीर सिंह की विशेष भूमिका रही। मोबाइल फोन मिलने पर मालिकों ने पुलिस का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित