भरतपुर , सितम्बर 27 -- राजस्थान के भरतपुर में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात पुलिस की मनीषा चाहर द्वारा ऑल इंडिया पुलिस खेलों में आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में लगातार नौवां पदक जीतने के बाद भरतपुर पुलिस के साथ खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 से 27 सितंबर तक हरियाणा पुलिस के तत्वावधान में हरियाणा पुलिस एकेडमी, मधुबन, करनाल में आयोजित 75वीं ऑल इंडिया पुलिस आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप के 50 किलोग्राम भार वर्ग में मनीषा चाहर ने रजत पदक जीता। मनीषा चाहर के कोच एवं उनके पति डॉ. राकेश चाहर ने रविवार को बताया कि मनीषा ने ऑल इंडिया पुलिस आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता 2022 में पुणे (महाराष्ट्र) एवं वर्ष 2025 में करनाल में स्वर्ण पदक और 2024 में लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में रजत पदक हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित