अलवर , अक्टूबर 28 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के टपूकड़ा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी से जुड़े मामले में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस को देखकर एक युवक ने कथित तौर पर फांसी का फंदा लगा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला साइबर ठगी की रकम के बैंक खाते में आने से जुड़ा बताया जा रहा है। वारिश के बैंक खाते में कथित तौर पर साइबर ठगी से संबंधित रकम आयी थी। इसी सिलसिले में पुलिस पूछताछ के लिए उसके यहां पहुंची थी। पुलिस की मौजूदगी के दौरान युवक द्वारा फंदा लगाने की घटना सामने आयी है।

सूत्राें ने बताया कि घटना के बाद युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए अलवर भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की पहचान नाखनोल निवासी वारिश के रूप में हुई है। पुलिस साइबर ठगी से जुड़े बैंक खाते, संदिग्ध लेन-देन और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। युवक ने फंदा किन परिस्थितियों में लगाया, यह भी जांच का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित