भरतपुर , अप्रैल 05 -- राजस्थान में भरतपुर जिला मुख्यालय पर रविवार को दो पारियों में आयोजित पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के संपन्न होने के बाद केंद्रीय बस अड्डे पर रोडवेज बसों की कमी से सारी व्यवस्थायें ठप हो गईं।
परीक्षा समाप्त होने के बाद रविवार शाम को बस स्टैंड पर सेंकड़ों अभ्यर्थियों की भीड़ को बसों में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करते हुए देखा गया। बसों में सीट पाने के लिए अभ्यर्थी खिड़कियों से चढ़ते हुए नजर आये।
हालांकि परीक्षा को देखते हुए भरतपुर लोहागढ़ डिपो और भरतपुर डिपो ने अतिरिक्त बसें लगाई गई, लेकिन ऐन वक्त पर रोडवेज की सारी व्यवस्था चरमरा गई।
इस बीच बस स्टैंड पर मची अफरातफरी से अन्य यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को अपनी यात्रा भी स्थगित करने को मजबूर होना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित