भरतपुर , मार्च 31 -- राजस्थान में धौलपुर में मंगलवार को जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि बैठक में पुलिस मुख्यालय एवं रेंज स्तर द्वारा चलाये जा रहे अभियानो, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत व्यापारियों से सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक कैमरे लगवाकर अभय कमांड से जोड़ने एवं ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ में अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित