अलवर , मई 26 -- राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक निवास के सामने सोमवार रात एक पेड़ के नीचे अपने ई रिक्शा में सोते हुए ई रिक्शा चालक के साथ लूटपाट के प्रयास का मामला सामने आया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक निवास के सामने देर रात मोटर साइकिल पर सवार चार युवकों ने ई रिक्शा चालक हनुमान प्रसाद से लूटपाट करने के लिये धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया और उसके रुपये छीनने लगे। हमले में ई रिक्शा चालक हनुमान के कान और गले पर गंभीर चोट लगी है ।
सूत्रों ने बताया कि इसके तुरंत बाद आस पास से कुछ युवक आ गये जिन्होंने दो युवकों को पकड़ लिया जबकि दो हमलावर युवक मौके से फरार हो गये। उसके बाद ई रिक्शा चालक हनुमान को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका ट्रॉमा वार्ड में उपचार किया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित