रायसेन , सितम्बर 27 -- मध्य प्रदेश में रायसेन जिला मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने आज ग्राम नेवली के ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया,ग्रामीणों का आरोप है कि नेवली निवासी युवक नंदकिशोर विगत 21 सितंबर को अपनी ससुराल धनिया खेड़ी गया था वहां पर राहुल बैरागी ने सोते समय नंदकिशोर पर हमला कर दिया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया थास्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको भोपाल रेफर कर दिया गया था लेकिन परिजनों का आरोप है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी नंदकिशोर पर ही पुलिस द्वारा धारा 327 का मामला दर्ज किया गया है जो कि गलत है और इस धारा को तत्काल हटाया जाना चाहिए।

मौके पर पहुंची पुलिस एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और एसडीएम मनीष शर्मा ने मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों को दी समझाइए और मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कही इसके बाद ग्रामीणों ने लगभग आधे घंटे से चल रहा अपना चक्काजाम खत्म कर दिया। 21 सितंबर को नेवली निवासी नंदकिशोर पर अपनी ससुराल में आए राहुल बैरागी ने हमला कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर कैस बना दिया इसी के विरोध में आज पुलिस द्वारा गलत कार्यवाही का आरोप लगाते हुए नेवली के निवासियों ने चक्का जाम कर दिया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित