हैदराबाद , दिसंबर 14 -- हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एसवीपीएनपीए) ने रविवार को जारी एक बयान में स्पष्ट किया है कि आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी नेता पुल्लुरी प्रसाद राव उर्फ चंद्रन्ना से आईपीएस प्रशिक्षुओं ने काेई बातचीत नहीं की है।
एसवीपीएनपीए ने एक बयान में प्रिंट मीडिया की उन खबरों से इनकार किया कि माओवादी नेता प्रसाद राव को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत सेशन के लिए अकादमी में बुलाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित