रुद्रप्रयाग , जुलाई 24 -- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र में एक नदी पर बनी पुलिया के नीचे स्थानीय व्यक्ति का शुक्रवार को शव बरामद हुआ। व्यक्ति की मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र प्रभारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि एक कॉलर भगत सिंह द्वारा सूचना दी गई कि ऊखीमठ ग्रामीण बैंक के समीप मनसूना नदी पर स्थित पुलिया के नीचे एक शव दिखाई दे रहा है। इस पर तत्काल जिला आपदा राहत बल (डीडीआरएफ) टीम, तहसील प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची डीडीआरएफ टीम ने आवश्यक रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए शव को नदी से बाहर निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित