उज्जैन , अक्टूबर 16 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन में कोतवाली थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर मारपीट, पिस्टल से फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गत नौ अक्टूबर को पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट की। इस दौरान पिस्टल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और फायरिंग भी की गई, जिसमें फरियादी को चोटें आईं। शिकायत पर कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मामले में फरहान, तोफिक, अयान और नदीम कुरैशी सहित एक अन्य आरोपी तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की विवेचना और वैधानिक कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित