भरतपुर , जुलाई 15 -- राजस्थान में धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में कमलापुरा मोड़ रोड पर बुधवार को अपनी बहन के घर से लौट रहे दो युवकों को पैरों में गोली मारकर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चपरौली गांव में अपनी बहन के घर से लौट रहे मुकेश और हिम्मत सिंह को घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया और उनसे पहले मारपीट की और फिर ताबड़तोड़ उनके पैरों में गोलियां बरसा दीं। घायल दोनों युवकों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित