हमीरपुर , सितम्बर 13 -- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में मछली पकड़ने गया एक पिता अपने पुत्र को बचाने के चक्कर में शनिवार को तेज बहाव नाले में बह गया पुत्र तो किसी प्रकार बच गया मगर पिता की लाश रविवार को बीस घंटे बाद पुलिस न बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम उरदना निवासी गनेशा(50) और मोहित शनिवार की दोपहर गांव के निकट से निकले श्याम नाले में मछली पकडने गए थे शनिवार दोपहर में दोनों नाला पार कर रहे थे तभी रपटा पार करते समय संतुलन बिगड़ने से गनेशा व मोहित नाले में गिर तेज बहाव में बहने लगे यह देख पास में ही बैठा मोहित का पिता रामकिशोर अपने बेटे को बचाने के चक्कर में नाले के पानी में कूद गया। तीनों को पानी में बहता देख पास ही जानवर चला रहे रामस्वरूप व अयोध्या ने पानी में रस्सी फेंक कर गणेशा व मोहित को बचा लिया लेकिन जबकि तेज बहाव के चलते रामकिशोर बह गया। घटना को लेकर ग्रामीण फौरन नाले में कूद कर तलाश करने लगे लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित