, Aug. 15 -- मॉस्को, 15 अगस्त (स्पूतनिक) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को भारत के स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी।
श्री पुतिन ने अपने बधाई संदेश में कहा, "प्रधानमंत्री जी, कृपया भारत के स्वतंत्रता दिवस पर मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें।"रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस और भारत के बीच संबंध विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की भावना के अनुरूप सफलतापूर्वक विकसित हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित