, Oct. 31 -- मॉस्को, 31 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को क्रेमलिन में इरिट्रिया के नेता इसैयास अफवेर्की से मुलाकात की। अफवेर्की तीसरे रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के लिए मॉस्को पहुंचे थे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दोनों देशों के बीच नियमित राजनीतिक बातचीत होती रहती है, जिसमें शीर्ष स्तर की बातचीत भी शामिल है। पुतिन और अफवेर्की की पिछली मुलाकात जुलाई 2023 में दूसरे रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। उस समय, रूसी नेता ने कहा था कि रूस और इरिट्रिया के बीच संबंध मैत्रीपूर्ण हैं और समानता तथा आपसी सम्मान के सिद्धांतों पर लगातार विकसित हो रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर इरिट्रिया ने बार-बार रूस के एक भरोसेमंद सहयोगी के रूप में काम किया है। कई अहम मुद्दों पर दोनों देशों का रुख एक जैसा या काफी मिलता-जुलता रहा है। संयुक्त राष्ट्र में इरिट्रिया ने रूस के खिलाफ लाए गए प्रस्तावों के विरोध में मतदान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित