उज्जैन , जुलाई 25 -- महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश तथा पुणे सेक्शन में भूस्खलन के कारण पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
शनिवार को पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 25 से 27 जुलाई तक इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22944 इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा 25 से 28 जुलाई तक दौंड से चलने वाली ट्रेन संख्या 22943 दौंड-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
इसके अलावा कुछ ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। 25 जुलाई को ग्वालियर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22194 ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस सूरत-पालधी -जलगांव-मनमाड-दौंड मार्ग से चलेगी। वहीं 26 जुलाई को दौंड से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22193 दौंड-ग्वालियर एक्सप्रेस दौंड- मनमाड-जलगांव-पालधी मार्ग से संचालित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित