पुणे , मार्च 21 -- महाराष्ट्र में पुणे जिले के मांडवगन फराटा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट के बैनर लगाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद बढ़ने के बाद गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गयी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भैरवनाथ ग्राउंड में स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट के बैनर लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव चल रहा था। विवाद सुलझाने के लिए दोनों गुटों के बीच बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन बातचीत के दौरान फिर से बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई, जिसके बाद गोलीबारी हुई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने शिरूर पुलिस थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित