कोल्हापुर/सतारा , अगस्त 11 -- महाराष्ट्र के सतारा जिले में शिरवल के निकट पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
शिरवल पुलिस के अनुसार, पुणे से सतारा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार तड़के करीब 1.10 बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी और पलटते हुए विपरीत लेन में जा पहुंची। इसी दौरान कार की एक ट्रक से टक्कर हो गयी।
हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच बतायी गयी है। पुलिस ने मृतकों की पहचान पुणे के मावल और कामशेत क्षेत्र निवासी वेदांत अर्जुन वोंगरे, सोनलॉन्ग धीरेंद्र ठाकुर, आदित्य बालासाहेब गरुड़ और निखिल बालू राउत के रूप में की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित