पुणे , दिसंबर 23 -- महाराष्ट्र में पुणे नगर निगम चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के कार्यकर्ताओं में असंतोष सामने आया है।
कार्यकर्ताओं ने विधायक बापूसाहेब पाथरे के संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किया कि एक तरफ श्री पाथरे पार्टी उम्मीदवारों के साक्षात्कार में शामिल हैं, जबकि दूसरी तरफ उनके अपने बेटे के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर निकाय चुनाव लड़ने और एनसीपी उम्मीदवारों के खिलाफ खड़े होने की उम्मीद है। इसका औचित्य कैसे सिद्ध किया जा सकता है?कार्यकर्ताओं ने श्री शिंदे से आग्रह किया कि नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी की निर्णय प्रक्रिया से विधायक बापूसाहेब पाथरे को दूर रखा जाए। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले उम्मीदवारों के साक्षात्कार के दौरान श्री पाथरे श्री शिंदे के साथ मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित