नागपुर , मई 15 -- महाराष्ट्र में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पुणे के एक निजी अस्पताल में बम की अफवाह मामले में नागपुर रेलवे स्टेशन से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए संदिग्ध की पहचान शिवाजी राठौड़ के तौर पर हुई है, जिसे सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस इनपुट के आधार पर एक समन्वित अभियान के बाद हिरासत में लिया गया। यह मामला बुधवार शाम को पुणे के हड़पसर इलाके में उषाकिरण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में मिली एक संदिग्ध बम जैसी चीज से जुड़ा है, जिससे मरीजों और अस्पताल के कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित