चेन्नई , दिसंबर 21 -- पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा-एआईएनआरसी एनडीए गठबंधन बना रहेगा और इस पर कोई सवाल नहीं है।
भाजपा के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक निर्मल कुमार सुराणा ने यूनीवार्ता को यह जानकारी दी।
ऐसी जानकारी तब उपलब्ध कराई गई जब रविवार शाम को भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और अखिल भारतीय एन रंगासामी कांग्रेस (एआईएनआरसी) के संस्थापक और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी के बीच हुई एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक ने 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए केंद्र शासित प्रदेश में गठबंधन जारी रहने पर मुहर लगा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित