जम्मू , जून 26 -- जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने आज संदिग्ध हालात में घूम रहे पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के एक नागरिक को हिरासत में लिया।
अधिकारियों ने बताया कि एलओसी के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि देखकर सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की और पीओजेके के रहने वाले मोहम्मद सज्जाद को पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि उसे हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित