जम्मू , अक्टूबर 13 -- जम्मू- कश्मीर में पुंछ जिले के सौजियां सेक्टर में सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को आतंकवादियों के एक ठिकाने का पता लगाया और वहां से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया, जिसमें ए के -47 और हथगोले शामिल हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खास जानकारी के आधार पर एक प्राकृतिक गुफा में बने आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया।
तलाशी के दौरान, सुरक्षा बलों ने मंडी के सौजियां सेक्टर में सतरबन ढोक के मचपत्री इलाके से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। बरामद सामान में एक एके-47, एक एके मैगज़ीन, 30 राउंड गोला-बारूद और छह हथगोलें शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि बाद में बम निरोधक दस्ते ने हथगोलों कोवहीं मौके पर ही नष्ट कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित