कपूरथला , मार्च 04 -- पंजाब में कपूरथला जिला के मुख्य कृषि अधिकारी बलकार सिंह ने बुधवार को कहा कि 'एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री' के तहत किसान पहचान पत्र (आईडी) तैयार करने की प्रक्रिया इस समय जिले में चल रही है।
श्री सिंह कहा कि अब से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना का लाभ लेने के लिए किसान आईडी की पीएम-किसान डेटाबेस के साथ जोड़ना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में केवल वही किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे जिनकी फार्मर आईडी तैयार हो चुकी होगी और उसे पीएम-किसान डेटाबेस के साथ जोड़ दिया गया होगा। उन्होंने कहा कि किसान आईडी बनाने का कार्य सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से किया जा रहा है। ग्राम स्तर पर यह कार्य ग्राम स्तरीय उद्यमी (वीएलई) द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान अपने नजदीकी ग्राम स्तरीय उद्यमी पर जाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित