टिहरी , सितंबर, 25 -- उत्तराखंड में टिहरी जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति पीसीपीएनडीटी ने शुक्रवार को जनपद के पांच अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण कर पीसीपीएनडीटी अधिनियम एवं संबंधित नियमों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। समिति ने चंबा स्थित मसीहा अस्पताल, बौराड़ी जिला चिकित्सालय, नई टिहरी स्थित जिला पशु चिकित्सालय तथा भिलंगना विकासखंड के सीएचसी बेलेश्वर और उत्तराखंड डायग्नोसिस सेंटर घनसाली का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान समिति ने अल्ट्रासाउंड एवं सोनोग्राफी से संबंधित अभिलेखों, पंजीकरण दस्तावेजों, सहमति प्रपत्रों और रिकॉर्ड के रख-रखाव समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही पूर्व में सील किए गए उत्तराखंड डायग्नोसिस सेंटर घनसाली का भी निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित