पीलीभीत , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में जहानाबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम ने शिक्षक से लूट की घटना का खुलासा करते हुए कुशीनगर के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान धर्मेंद्र और मोईनुद्दीन के रूप में हुई है। दोनों ने नौ मार्च को शिक्षक श्याम बिहारी लाल को कार में बैठाकर डराया-धमकाया और 23 हजार रुपये लूट लिए थे।
पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित