पीलीभीत , जुलाई 10 -- पीलीभीत में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने वारदात के पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर थाना घुंघचाई पुलिस ने आरोपी गुरफाम के विरुद्ध धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट बनाम अभियुक्त गुरफाम पुत्र नूर हसन निवासी ग्राम ज्ञानपुर महोलिया थाना घुंघचाई जनपद पीलीभीत के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया। आरोपी की खोज के लिए पुलिस टीमें गठित की गईं थी।
पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की यह घटना गुरुवार शाम लगभग छह बजे घुघचाई थाना क्षेत्र में हुई। सात वर्षीय बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी ज्ञानपुर महोलिया निवासी गुरफाम उर्फ गुलफान (21) वहां आया। उसने बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर गांव के एक सरकारी विद्यालय में ले जाकर दुष्कर्म किया।
घटना के बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई। बच्ची की हालत देखकर परिजनों की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी गांव से फरार हो चुका था।
घुघचाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने मीडिया को बताया, "मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस टीमों ने गुरुवार देर रात लगभग 11 बजे आरोपी गुरफाम उर्फ गुलफान को मटैना चौराहे से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़ित बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित