हनुमानगढ़ , मार्च 21 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो तस्करों को गिरफ्तार करके उनसे 45 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पुलिस दल ने रात में बस से पीलीबंगा पहुंचे दो युवकों को संदेह के आधार पर पकड़ा। तलाशी लेने पर उनस 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उनकी पहचान मनप्रीतसिंह उर्फ काला मजहबी सिख (21) और सुखविंदरसिंह मेहरा सिख (25) के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के तरनतारण जिले के हैं। उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ में पता चला है कि दोनों पंजाब से राजस्थान में अवैध रूप से हेरोइन की आपूर्ति करने का काम करते हैं। वैसे दोनों पेशे से हलवाई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित