श्रीगंगानगर , सितंबर 21 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अरविंद जोशी नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए हैं।
सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अरविंद जोशी को 19 और कांग्रेस के पुरुषोत्तम दास को 16 मत प्राप्त हुए। पार्षद के चुनाव में भाजपा को 18 और कांग्रेस को 15 वार्डों में सफलता मिली थी जबकि दो वार्डो में निर्दलीय पार्षद चुने गए थे। अध्यक्ष पद के नतीजे घोषित होने के बाद माना जा रहा है कि एक निर्दलीय भाजपा के और एक निर्दलीय कांग्रेस के पक्ष में चला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न 10 बजे मतदान आरंभ होने से करीब आधा घंटा पहले ही भाजपा के पार्षद नगर पालिका में पहुंच गए थे जबकि कांग्रेस के पार्षद करीब साढ़े 10 बजे मतदान करने के लिए पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित