भोपाल/दतिया , जुलाई 12 -- दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद आशुतोष तिवारी रविवार को पहली बार पीतांबरा पीठ पहुंचे, जहां उन्होंने मां पीतांबरा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
पीतांबरा पीठ परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान आशुतोष तिवारी ने कहा कि उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला है और वह मां पीतांबरा के आशीर्वाद तथा पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में क्षेत्र की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया के विकास के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य किया जाएगा।
उन्होंने युवाओं से भाजपा का साथ देने की अपील करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। पूजा-अर्चना के बाद श्री तिवारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उनकी इस यात्रा को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित