पटना , मई 22 -- ाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैंकि लाभार्थियों को सही मात्रा में, समय पर तथा गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। श्री आनंद ने विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक समीक्षा बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में अभियान चलाकर पीडीएस दुकानों का निरीक्षण करें तथा किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।उन्होंने खाद्यान्न की ढुलाई करने वाले विभिन्न ट्रांसपोर्टरों से संबंधित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि खाद्यान्न की ढुलाई में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो उनके विरुद्ध यथाशीघ्र कड़ी कार्रवाई की जाए।

बैठक के दौरान सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए सचिव ने निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित