बीकानेर , अगस्त 31 -- राजस्थान में बीकानेर में नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत पीठासीन अधिकारियों (पीआरओ) और प्रथम मतदान अधिकारियों (पीओ-प्रथम) का प्रथम प्रशिक्षण सोमवार को पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (राजुवास) के सभागार एवं रवीन्द्र रंगमंच में शुरू हुआ।

तीन सितम्बर तक चलने वाले प्रशिक्षण में 956 पीआरओ और इतने ही पीओ-प्रथम को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं राजुवास के कुलसचिव पंकज शर्मा ने सोमवार को बताया कि बीकानेर नगर निगम सहित जिले के छह नगर पालिका क्षेत्रों के मतदान दलों के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, मतदान के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों सहित कार्मिकों के दायित्वों एवं अधिकारों की जानकारी दी गयी।

उन्होंने बताया कि पांच सितम्बर को प्रशिक्षण की दृष्टि से सुरक्षित रखा गया है। द्वितीय प्रशिक्षण मतदान दलों की रवानगी से पहले और और 10 सितम्बर को मतदान दलों की रवानगी स्थल पर दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित