श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश) , जनवरी 12 -- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का विश्वसनीय रॉकेट पीएसएलवी -सी62 सोमवार को अपने सफल प्रक्षेपण के बाद उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षाओं में स्थापित करने में विफल रहा।
यह रॉकेट अपने साथ रणनीतिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया डीआरडीओ का ईओएस-एनवन (अन्वेषा) अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट और 15 अन्य अंतरराष्ट्रीय उपग्रह अपने साथ लेकर गया था। रॉकेट के प्रक्षेपण के तीन चरण सफल रहे थे लेकिन चौथे चरण में रॉकेट अपने मार्ग से भटक गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित